फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 48 घंटे बाद भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं

Sun, 06 Aug 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। नगर के सोहन पार वार्ड नंबर चार दिन पूर्व हुई तीन लाख के जेवरात व 70 हजार नकदी चोरी की घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस को घटना का कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस घटना में शंभू प्रजापति की तहरीर पर उसी दिन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस पीड़ित घरवालों से किसी पर शक होने की पूछताछ के बाद अब तक किसी ठोस परिणाम पर नहीं पहुंच पाई है। इस घटना को लेकर नगर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि अभी कोई घटना का सुराग नहीं मिला है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें