फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आभूषण की दुकान में नकब काटकर चोरी

Wed, 07 Feb 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में चोरी की किसी घटना का नहीं हुआ अबतक पर्दाफाश
विज्ञापन

फोट़ो-
सोहनपुर में ज्वेलर्स की दुकान में काटी गई नकब, स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार में पिकेट प्वाइंट के पास सोमवार की रात ज्वेलर्स की दो दुकानों में नकब काट कर चोर लाखों का सामान व नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
सोहनपुर निवासी अजीत वर्मा की बाजार में पिकेट प्वाइंट के पास आभूषण की दुकान है। दुकान में कारीगर भी है। रात में दुकान के पीछे नकब काटकर चोर अंदर घुस गए और कारीगर के पास रखे 500 ग्राम चांदी तथा सोने के जेवरात उठा ले गए। इसकी कीमत 59,000 रुपये बताई जा रही है। अन्य आभूषण दुकानदार घर उठा ले गया था। इसके पूर्व भी चोर इसी दुकान में घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, कौशल अंसारी की दर्जी की दुकान में भी चोरों ने नकब काटी, लेकिन कुछ ले नहीं जा पाए। थाना प्रभारी शशिनाथ गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर गया था। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


चोरी की कई घटनाओं का बनकटा पुलिस नहीं कर सकी पर्दाफाश
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका पर्दाफाश नहीं किए जाने पर लोगों में आक्रोश है। 13 जनवरी की रात ग्राम छितौनी में गौरी शंकर यादव के घर में चोर छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घुसकर लाखों का सामान उठा ले गए। जबकि सोहनपुर बाजार में भोला मद्धेशिया के घर 25 दिसंबर की रात तथा अवध किशोर शर्मा के घर 10 जनवरी की रात दरवाजे पर खड़ी बाइक चोर उठा ले गए। इसके अलावा कुछ माह पहले ग्राम कारेकाट, छेरिहा, रामपुर बुजुर्ग में चोरी की घटनाएं हुईं, लेकिन बनकटा पुलिस अब तक किसी भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी शशि नाथ गोस्वामी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें