फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ चोरी

Mon, 26 Feb 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत में हैं लोग
- नवनिर्मित मकान से वायरिंग व बोर्ड चुरा ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली से महज तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित एक मोबाइल की दुकान से रविवार की भोर में अज्ञात चोर 1.40 लाख रुपये नकद समेत करीब 12 लाख रुपये का मोबाइल फोन उड़ा ले गए। चोरी की घटना की हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस के साथ सीओ, एसओजी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। वहीं, पिपरा मोहन वार्ड में एक नव निर्मित मकान में हुई वायरिंग के तार और बोर्ड को चोरों ने चुरा लिया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात टीचर्स कॉलोनी निवासी शुभम बरनवाल पुत्र अशोक बरनवाल की सलेमपुर मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज के बगल में मोबाइल की होल सेल दुकान है। शनिवार की रात वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच करीब 3:50 बजे भोर में चार-पांच की संख्या में आए चोर कटर से दुकान का ताला काटकर दुकान के अंदर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बिक्री के लिए दुकान में रखे सैकड़ों मोबाइल में से महंगी कीमत के करीब 49 मोबाइल के डिब्बे से मोबाइल निकाल कर उसका चार्जर और डब्बा दुकान में फेंक कर भाग निकले। घटना की जानकारी दुकानदार को भोर में हुई जब वह दुकान के अंदर घुसा और बिखरा हुआ सामान देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, सीओ, एसओजी टीम समेत फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। कुछ चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
उधर, कोतवाली थाना क्षेत्र के खाजे गढ़वा गांव की प्रीति यादव पत्नी दिनेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात पिपरा मोहन में उनके नवनिर्मित मकान में वायरिंग का काम चल रहा है। इसमें करीब डेढ़ लाख का तार और बोर्ड लग चुका है। शनिवार की रात अज्ञात चोर तार और बोर्ड खोल ले गए। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।



पूर्व में भी हो चुकी हैं चोरियां
केस एक
17 नवंबर को कोतवाली थाना क्षे़त्र के हरैया वार्ड के रहने वाले अनिरुद्ध बरनवाल की बाइक चोरों ने हरैया स्थित एक बेकर्स की दुकान से गायब कर दी।
केस दो-
30 नवंबर
नगर के सलाहाबाद के पिपरा मोहन वार्ड में बीएसएफ जवान केशव यादव के घर का ताला तोड़कर 80 हजार नकद व लाखों रुपये का आभूषण चुरा लिए।
केस तीन
चार दिसंबर को नगर के तहसील कार्यालय के सामने अजय गुप्ता के स्टेशनरी के दुकान से चोरों ने फाटक तोड़कर 20 हजार नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
केस चार
6 दिसंबर को नगर के लोहिया नगर से घनश्याम गुप्ता की बाइक चोरों ने एक कार्यक्रम से चुरा ली।
केस पांच-
आठ दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालीपुर में बने पंचायत सचिवालय से चोरों ने ताला तोडकर अंदर रखा कंप्यूटर व अन्य उपकरण तथा सीसीटीवी कैमरा सेट चुरा लिया।
विज्ञापन

केस छह-
13 दिसंबर को मईल थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहे पर प्रभुनाथ कुशवाहा के पान की दुकान‚ बकुची निवासी राज किशोर चौहान के जनरल स्टोर की दुकान तथा बगही निवासी राम प्रकाश शर्मा के लकड़ी की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी।
केस पांच
27 नवंबर को सोहनाग रोड के निकट लालजी के मकान का ताला तोडकर 50 हजार नकदी व अन्य कीमती सामान चोरों ने चुरा लिया
केस -सात
22 दिसंबर की रात मधवापुर में विकास यादव के घर छत के रास्ते घर में घुसकर चार लाख के आभूषण व नकदी आठ हजार चोरों ने चुरा लिया।
केस - आठ
27 दिसंबर नवलपुर चौराहे पर पुलिस चौकी के पास देवरिया उर्फ शामपुर निवासी सुलेमान खा के अंडे की दुकान से 50 हजार रुपये का अंडा व अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें