संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के मेहड़ा पुरवां निवासी पंकज यादव की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने तीन मोबाइल को नकदी चोरी करने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मेहड़ा पुरवा निवासी पंकज यादव पुत्र रामविशुन यादव औराचौरी में आरपी कंप्यूटर नाम से जनसेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार को वह अपनी दुकान बंदकर घर चला गया। मंगलवार को सुबह आठ बजे दुकान पहुंचा तो देखा कि शटर खुला हुआ है। मेरी दुकान में रखा एमआई नोट 10 लाइट मोबाइल का दो सेट व सैंमसंग कंपनी का मोबाइल का स्क्रीन टूटा हुआ था। कुछ दिन पहले मेरे दुकान के आसपास अरविंद चौहान व सूरज चौहान नामक दो युवक टहल रहे थे जो बांसपार बुजुर्ग का रहने वाले बताए जाते हैं। इन्हीं दोनों लोगों ने मेरी दुकान का ताला तोड़ नकदी चुराते हुए तीनों मोबाइल को तोड़ा है। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद