फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौला डाबर में नकब काटकर नकदी सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौला डाबर में नकब काटकर नकदी सहित लाखों की चोरी
विज्ञापन

लगातार हो रहीं चोरियां पुलिस के लिए बनी मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। कौला डाबर गांव में रविवार की भोर में नकब काटकर चोर नकदी सहित लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। ठंड के शुरुआती दिनों में ही क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरियों ने पुलिस को मुसीबत में डाल दिया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
भटनी के बेहराडाबर ग्रामसभा के कौलाडाबर गांव निवासी जवाहर लाल शर्मा किसान हैं। वह शनिवार की रात भोजन के उपरांत परिवार सहित सो गए। रविवार भोर में करीब तीन बजे उन्हें मकान के पीछे कुछ आहट सुनाई दी। परिजनों को जगाकर वह मकान के पीछे पहुंचे तो पीछे से मकान में नकब काटी गई थी। कमरों में देखने पर बॉक्स में रखे करीब चालीस हजार रुपये, आभूषण और कीमती कपड़े गायब थे। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्राम प्रधान अमीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। एसपी के आदेश पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से फिंगरप्रिंट लिया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नकब काटकर चोरी हुई है। मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें