फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान के पीछे का फाटक खोलकर चोरी

Mon, 05 Feb 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोला गांव में सो रहे घर वालों के कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री बाजार। खुखुंदू थाना क्षेत्र के कोला गांव में शनिवार की रात चोर एक मकान में पीछे की खिड़की का फाटक खोलकर अंदर घुस गए। बरामदे व कमरे में सो रहे घर वालों को बाहर से कुंडी लगा कर बंद कर दिए और 10 लाख रुपये का गहना व नकदी उठा ले गए।
परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन गांव से घर दूर होने के कारण उनकी आवाज कोई सुन नहीं सका। किसी तरह उनका संदेश गांव में पहुंचा तो लोग वहां पहुंचे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शनिवार की रात कोला गांव के खुशहाल प्रसाद के घर के लोग मकान के बरामदे वाले कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे मकान के पीछे की खिड़की का फाटक खोलकर चोर मकान में प्रवेश कर गए। सो रहे लोगों के कमरे व बरामदे के फाटक का बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिए। सिर्फ एक कमरा, जिसमें लाॅकर व गहने रखे थे। उसमें घुस गए। लाॅकर तोड़कर विभिन्न अटैचियों का ताला तोड़कर करीब दस लाख कीमत के गहने व दस हजार नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच आहट मिलने पर परिवार के सदस्यों की नींद खुली और शोर करने लगे। गांव के बाहर थोड़ी दूर पर घर होने के नाते आवाज, लोग नहीं सुन सके। काफी कोशिश के बाद लोगों तक सूचना पहुंचाने में परिजन सफल रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फाटक खोला और सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है।
प्रभारी एसओ लवकुश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस गई थी। मामले में केस दर्ज कर जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें