देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर-बनकटा मार्ग पर स्थित सुंदरपार मिश्रौली के रहने वाले बैजनाथ मिश्रा के बंद पड़े मकान में चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। अंदर के सभी कमरों का ताला तोड़कर खंगाल डाले। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद