चनुकी। लार थाना क्षेत्र मेहरौना में स्थिति कंपोजिट शराब की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई।
मेहरौना चौकी से से सौ मीटर दक्षिण चुरिया गांव के मानवेंद्र सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात एक युवक मुंह पर गमछा बांधे दुकान में घुसते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। चोरी की जानकारी शुक्रवार को सेल्समैन जब दुकान खोलने पहुंचा तब हुई। उसने दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी। सेल्समैन हरीश चंद राम ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में आ गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।