फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार पर चोरी का केस

Sat, 21 Oct 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चोरी के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोगों पर चोरी और जानमाल की धमकी देने का अभियोग पंजीकृत किया। घटना क्षेत्र के पचमा गांव की है। गांव में चार यूकेलिप्टस का पेड़ काट लिया गया। पचमा गांव के नित्यानंद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव की एक जमीन पर उनके पिता ने बीस साल पहले पेड़ लगाया था। जिसको 16 अक्तूबर की शाम उनके पट्टीदारी के चार लोग मिलकर काट ले गए। घटना की जानकारी होने पर वह आरोपियों के घर शिकायत लेकर गए, जिस पर उन्होंने जान से मारने की धमकी। मामले में पुलिस ने तहरीर पर गांव के पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव, सचिन यादव, विनय यादव और हरिद्वार यादव पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें