फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी पर चोरी की बाइक छोड़ चोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर चोरी की बाइक छोड़ चोर फरार
विज्ञापन

सलेमपुर। भागलपुर पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान मिली बाइक चोरी की निकली। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पननहा निवासी उमेश यादव किसी काम से सदर तहसील गए थे। वहां से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने वायरलेस सेट पर सूचना तो प्रसारित कर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की नजरों से बचने के लिए चोरों ने बाइक का नंबर बदल दिया। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक बाइक छोड़कर भाग गया। जांच के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि यह बाइक देवरिया सदर तहसील से चोरी हुई थी। पुलिस चौकी प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि चोरी की बाइक बरामद हुई है। चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें