देसही देवरिया। बलुअही गांव में सोमवार की शाम को कुछ युवकों का नौतन हथियागढ़ गांव के जेसीबी मालिक रामअशीष यादव के बेटे रामू से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने फावड़े से रामू पर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। घायल अवस्था में पीड़ित पास के एक कुएं में गिर गया। लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर जान बचाई। मंगलवार को पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नौतन हथियागढ़ गांव के रामअशीष यादव की जेसीबी सोमवार को बलुअही गांव में चल रही थी। इसी बीच रामअशीष का बेटा रामू बाइक से कहीं जा रहा था। आरोप है कि बलुअही गांव में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आपस में बहस होने लगी। आरोपियों ने लामबंद होकर रामू की पिटाई शुरू कर दी।