खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सठियांव गांव का एक युवक अपने साथी के साथ खंडाला कमाने गया था। आरोप है कि वहां से उसका मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये लेकर गांव भाग आया है। पिता उलाहना देने आरोपी के घर गए है तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। पिता ने थाने में तहरीर दी है। खुखुंदू क्षेत्र के सठियांव गांव निवासी श्रवण प्रसाद का कहना है कि बेटा मंटू प्रसाद खंडाला में काम करता है। वह गांव के अपने एक साथी को हाल ही में लेकर खंडाला गया था। वहां मंटू शुक्रवार रात को अपने कमरे में मोबाइल फोन चार्जिंग में लगातार सो गया। आरोप है कि गांव का साथी मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकदी लेकर गांव भाग आया है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।