बरियारपुर। नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर तीन टोला पकडियार निवासी राजन यादव ने मंगलवार को थाने पर भाई के तीन दिनों से लापता होने की तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के पकड़ियार निवासी सनेलाल यादव (35) शुक्रवार को घर से प्रतिदिन की भांति बरियारपुर चौराहा पर गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान होकर चारों तरफ ढूंढ्ने लगे, मगर कहीं भी उसकी जानकारी नहीं मिली। उसके बाद परिजनों ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस से मदद मांगी है। एसओ दीपक सिंह ने बताया की तहरीर मिली है, लापता युवक का पता लगाया जाएगा। संवाद