देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी बिल्डिंग में लगी एक्स-रे मशीन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी खराब रही। मेडिकल काॅलेज में तीन एक्स-रे मशीनें लगी हैं। इसमें ओपीडी में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और पुराने भवन में दो बड़ी एक्स-रे मशीनें लगी हैं। ओपीडी बिल्डिंग में लगी एक्स-रे मशीन पर हल्के एक्स-रे लिए जाते हैं।