फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति की दूसरी शादी तय समझ थाने पहुंची महिला, लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे भाई का तय है रिश्ता, महिला का परिवार न्यायालय में चल रहा है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के तिवारीपुर वार्ड निवासी रूना पत्नी अविनाश शुक्रवार को मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंच पति द्वारा दूसरी शादी करने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। जानकारी होने पर महकमें में खलबली मच गई। उसके पति को थाने लाया गया।
विज्ञापन

तिवारीपुर निवासी अविनाश पुत्र राजेंद्र की शादी 31 मई 2021 में दोहरीघाट निवासी रूना से हुई है। लोगों के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद से ही रूना मायके में रह रही है। जबकि परिवार न्यायालय में वाद दाखिल है। महिला अपनी मां, भाई और गांव के कुछ महिला-पुरुषों के साथ थाने पहुंचकर पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाने लगी। पुलिस उसके पति को थाने लाई। पूछताछ में उसके भाई की एक जून को शादी होना बताया गया। महिला अपने पति से पांच लाख रुपये की मांग कर रही थी। घंटों चली पंचायत के बाद भी मामला सिफर रहा। इस संबंध में इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि महिला के पति को पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें