फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीमारी से मरी थी महिला, पूछताछ के बाद बेटे को छोड़ा

Tue, 26 Aug 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। कोतवाली क्षेत्र के बरहड़ा में रविवार को वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बहू ने अपने पति पर सास की हत्या का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो गई कि महिला की मौत बीमारी से हुई है। इसके बाद पुलिस ने बेटे को छोड़ दिया। रमेश पुत्र बलेसर प्रसाद की 70 वर्षीय मां रमावती रविवार की शाम घर में मृत पाई गईं थीं। बहू संकेसी ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि उसके पति रमेश ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। रमेश ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की तबीयत लंबे समय से खराब थी और वह दमा की मरीज थीं। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए आरोपी बेटे को हिरासत में लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का आरोप निराधार पाया गया। उधर, सोमवार को बहू संकेसी दोबारा ससुराल के दरवाजे पर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। इस दौरान अफरातफरी मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें