फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज थाने में फरियाद लेकर आई महिला हुई बेहोश, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज थाने में फरियाद लेकर आई महिला हुई बेहोश, खलबली
विज्ञापन

मुंबई में है पति, ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। थाने में सोमवार दोपहर बाद फरियाद लेकर आई एक महिला बेहोश हो गई। जिससे परिसर में खलबली मच गई। महिला ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगा रही थी।
बारा दीक्षित गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी रमेश थाने में अचानक कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गईं। जानकारी होने पर पहरा और हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी सकते में आ गए। जबकि खलबली मच गई। किसी तरह पानी के छींटे आदि के जरिए महिला को होश में लाया जा सका। महिला का कहना है कि आठ वर्ष पूर्व शादी हुई है। जिससे दो बच्चे हैं। दोपहर को एक कार्यक्रम में गई हुई थी। वापस आने घर आने पर कमरे में बड़े बाॅक्स का सामान बिखरा पड़ा था। पूछने पर देवर-देवरानी, जेठ आदि मारेपीटे। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें