फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के एक वार्ड में किराए के मकान में पति के साथ रह रही महिला को कुछ लोगों ने सांठगांठ कर भगा दिया। महिला के पति ने दो मासूम बच्चों के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। खुखुंदू क्षेत्र की महिला नगर के एक वार्ड में स्थित मॉल में कार्य करती है। उसका पति भी नगर में ही रहकर अन्य जगह पर मजदूरी करता है। दस दिन पूर्व महिला को कुछ लोग बहला फुसलाकर भगा ले गए। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो उसका पति तथा दो मासूम बच्चे तथा परिवार के अन्य सदस्य कोतवाली पहुंचे और एक महिला तथा उसके पुरुष मित्र पर बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें