न्यू कालोनी से निकली तुलसी शालिग्राम की बरात दीन दयाल पार्क पहुंचने पर लोगो ने किया स्वागत।संवा
देवरिया। देवउठनी एकादशी के अवसर पर बृहस्पतिवार की शाम को न्यू कालोनी से तुलसी विवाह के लिए भव्य बरात निकली। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बराती बने महिला-पुरुष साधकों ने खूब जयघोष किया। रास्ते भर श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़े।
न्यू कालोनी स्थित बड़े पार्क में भगवान शालिग्राम व तुलसी का विवाह विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार एवं जयघोष के बीच संपन्न हुआ। कृष्णा त्रिपाठी ने द्वार पूजा। बरात में अनूप पांडेय, नित्यानंद पांडेय, सुनील यादव, दिनेश, सुशील जायसवाल, काजू, लोकेश पांडेय आदि शामिल रहे। उधर देवोत्थान एकादशी के विशेष अवसर पर हिंदू धर्म के उपासकों ने पूरे दिन इस मौके पर व्रत रखा। सुबह में महिलाओं ने तुलसी पौधे के पास सफाई की। जिले भर में शाम को घर-घर में श्रद्धालुओं ने तुलसी विवाह विधि विधान से संपन्न कराया। इसके बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।