फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैरंग लौटे बराती, दूल्हे के घर छाई उदासी

Fri, 21 Feb 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव से कुशीनगर के हाटा कोतवाली के पैकोली लाला गांव में बुधवार की रात गई बरात में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के भाई की हत्या हो गई। इसके बाद मची भगदड़ से बचकर बराती बैरंग गांव लौट आए। शादी भी रुक गई। बृहस्पतिवार को घर की महिलाएं मायूस दिखीं। घटना में वर पक्ष पर चाकू से गोद कर हत्या करने का आरोप है। जिसको लेकर पुलिस दूल्हा समेत चार लोगों से पूछताछ कर रही है। जोगिया बुजुर्ग से राहुल पासवान की बरात बुधवार को कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के पैकौली गांव में गई थी। बताया जा रहा है कि दरवाजे पर कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच घराती और बराती में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने दुल्हन के भाई अजय की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। बराती किसी तरह बृहस्पतिवार की सुबह घर पहुंचे। जिसमें दो चोटिल बताए जा रहे हैं। इस घटना की खबर गांव में आते ही महिलाएं सहम गईं। दुल्हन के स्वागत में सजे घर में उदासी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें