फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माैसम का बदला मिजाल, सहमे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग। माैसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदल गया। क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। किसानों ने कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद फसल तैयार की थी और कटाई कर घर लाने में जुटे थे, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल भीगने से नुकसान की आशंका पैदा हो गई है। जंजीरहा गांव के किसान रघुनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने गेहूं की कटाई कर फसल खेत में ही सुखाने के लिए रखी थी, लेकिन बारिश होने से पूरी फसल भीग गई। इससे दाने के खराब होने और वजन कम होने का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा धूप नहीं निकली तो भारी नुकसान हो सकता है। प्रतापछापर के किसान कृष्णमोहन मिश्र ने कहा कि कई महीनों की मेहनत के बाद फसल तैयार हुई थी। कटाई शुरू ही हुई थी कि बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी। बनकटिया गांव के किसान सुरेंद्र यादव ने बताया कि कुछ फसल कट चुकी है, और कुछ बाकी है। पशुओं के खाने के लिए भूसा बाहर ही भींग रहा है। पचरुखिया के किसान अजय यादव ने कहा कि बारिश के कारण खेतों में गेहूं का फसल भीग रहा है, जिससे कटाई और मड़ाई का काम पूरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यदि नुकसान होता है तो सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। अचानक मौसम बदलने से किसानों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही है। अब सभी की नजरें मौसम साफ होने पर टिकी हैं, ताकि गेहूं की फसल को सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें