भागलपुर। चार दिन से जलस्तर घटने के बाद बृहस्पतिवार रात से सरयू का जलस्तर स्थिर हो गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेमी नीचे पहुंच कर 12 घंटे से स्थिर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63.60 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यहां हेड मीटर पर खतरे क निशान 64.10 मीटर है। जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी में उतार-चढ़ाव हो रहा है। संवाद