रामपुर कारखाना। स्थानीय विकासखंड के डुमरी स्थित कृषि बीज गोदाम पर बीज के लिए किसानों से अधिक कीमत लेने की शिकायत की जांच में पुष्टि हुई है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए उप कृषि निदेशक को पत्र भेजा है। पिछले दिनों इस केंद्र पर बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत किसानों ने की थी। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने जांच के लिए अंबरीश कुमार मिश्रा एवं विकास कुमार की संयुक्त टीम गठित की थी। जांच टीम ने गोदाम पर पहुंच कर सत्यापन किया। पाया गया कि गोदाम प्रभारी ने किसानों से अधिक मूल्य पर बीज की बिक्री की है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि जांच में शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई के लिए उप कृषि निदेशक को पत्र भेजा गया है। संवाद