देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक रविवार को सोमनाथ नगर में हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इसमें 13 अगस्त को बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया। मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि देश में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शहीदों को याद में एक बाइक तिरंगा यात्रा रैली निकाकी जाएगी। यह यात्रा वंदे मातरम चौक पुरवां चौराहा से होकर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी शहीद स्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने कहाकि विश्व हिंदू महासंघ की बाइक तिरंगा रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी अपनी सुनिश्चित करें। जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि हम हिंदू सनातन धर्म के पोषक हैं। संवाद