फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घटना का आठ बार दिखाया वीडियाे, तब पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 25 Nov 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों ने की थी मारपीट, पुलिस कार्रवाई से कर रही थी आनाकानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। घटना का वीडियो आठ बार दिखाने के बाद पुलिस ने आननफानन मारपीट का केस दर्ज किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के चेरो के टोला तकिया का है। यहां के रहने वाले ज्ञानदत्त कुशवाहा ने कोतवाली में दी तहरीर देकर बताया था कि विपक्षियों ने उनकी भूमि की जुताई कर खाद-बीज आठ नवंबर को छींट दिया गया है। खेत में जाने पर विपक्षी ने सहयोगियों के साथ मिलकर जान से मारने के लिए दौड़ाया और उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि उसके विपक्षी महेश, नरसिंह राजभर उनके हक व हिस्से की भूमि दूसरे को बेच दी है और उनकी भूमि को जबरिया छप्पर, गोबर, पुआल रखकर कब्जा कर लिया है। दूसरी भूमि को उसके द्वारा जुताई करके खाद बीज छींट दिया गया है। पुलिस पिता, पुत्र पर पिटाई करने, अपमानित करने, आर्थिक नुकसान करने व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें