पुलिस पर जबरदस्ती सुलह करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरकोठी के भंगडा टोला की रहने वाली पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी हरेंद्र सोमवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से मिली और शिकायती पत्र सौंपी।
महिला का आरोप है कि शनिवार को उसके पट्टीदार ने घर में घूस कर छेड़खानी की और उसके साथ के कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही मेरा कटरेन का घर गिरा दिया। वे घर पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।
इसकी शिकायत बरियारपुर थाने पर की थी, लेकिन पुलिस ने जबरन सुलह करवा दी। इस संबंध में सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया की मामला संज्ञान में आया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।