फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिवाइडर के बीच लगी एलडी लाइट तोड़ डिवाडर पर चढ़ा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सुभाष चौक के समीप सलेमपुर की तरफ से गोरखपुर जा रहे एक ट्रक से चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक को उसने काफी संभालने की कोशिश की, इसके बाद ट्रक नहीं रुका। इसके बाद ट्रक पथ प्रकाश के लिए गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर डिवाइडर के बीच में लगाए गए एलटी लाइट के एक खंभे को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। जिस वक्त एलइडी लाइट का पोल सड़क पर गिरा शुक्र था कि कोई उस तरफ से आ व जा नहीं रहा था, नहीं तो पोल की चपेट में आकर चोटिल हो जाता। इधर ट्रक से भी कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को डिवाइडर पर हटवाकर सड़क किनारे करवाया। अचानक से रविवार की रात में सुभाष चौक पर इस घटना के बाद से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें