फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक के घर पहुंची किशोरी बोली- आप से ही करुंगी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
लार थाने पहुंचा मामला, पुलिस के समझाने पर गई घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एक किशोरी प्रेमी के घर पहुंच कर बोली मैं आपसे शादी करुंगी। यह देख प्रेमी व परिजनों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाने पर पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर किसी तरह समझा बुझाकर किशोरी को उसके घर भेजा।
विज्ञापन

लार क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की काे बगल के गांव के दूसरे समुदाय के लड़के से कुछ दिनों से प्यार हो गया है। युवक परिजन के साथ बृहस्पतिवार को अपने दरवाजे पर बैठा था। अचानक किशोरी लड़के के दरवाजे पर पहुंच गई। किशोरी जिद करते हुए कहने लगी कि मैं इन्हीं से शादी करुंगी। यह सुन लड़के के परिजन अवाक हो गए और लड़की को दरवाजे से भगाने लगे। काफी देर तक दरवाजे पर लड़की तांडव मचाती रही। युवक के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों पक्ष थाने पहुंचकर अपनी बात बताने लगे। देर शाम तक दोनों पक्षों के परिजन आपस में बातचीत कर दोनों को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें