फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: श्रम विभाग की टीम ने मारा छापा, 14 बच्चे मुक्त कराए

Sun, 26 Mar 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
वन स्टाप सेंटर पर महिला मजदूरो से जानकारी लेती श्रम विभाग की टीम।विज्ञप्ति
विज्ञापन
बभनौली ईंट-भट्ठा हादसा : भट्ठा मालिक समेत चार नामजद और चार अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजूदर बनाकर काम कराने का आरोप
चार नामजद पर मुकदमा, श्रम विभाग ने बैठाई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र बभनौली गांव में शनिवार को ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों के मौत के मामले में पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित चार लोगों पर नामजद और चार अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने भट्ठा मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराने का आरोप भी लगाया है। इसे लेकर श्रम विभाग ने समिति गठित कर छापा मारा। जहां मौके से 14 बच्चों को मुक्त भी कराया है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली स्थित मुक्ति नाथ त्रिपाठी का ईंट-भट्ठा एमएमटी नाम से चलता है। भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के अधिकांश मजदूर काम करते हैं। शनिवार सुबह भट्ठे से ईंट निकालने के दौरान दीवार दरक गई। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

मृतक यशवंत उर्फ छोटू के पिता मोहित राम यादव निवासी लखन, थाना कसडौल, जिला बलदौर बाजार, छत्तीसगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने ईंट-भट्ठा मालिका मुक्तिनाथ त्रिपाठी, उनके पुत्र अजीत त्रिपाठी, संजू, मुनीब मुस्तफा और चार अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि भट्ठा मालिक एवं उनके पुत्र ने भट्ठे से पुरानी ईंट निकालने के लिए दबाव बनाया। हम लोगों ने कहा कि पुरानी एक ईंट निकालने से दीवार गिर जाएगी, लेकिन हमारी एक न सुनी गई और ईंट निकालते समय एक दीवार दर गई, जिससे हादसा हो गया। आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक मजदूरी भी नहीं देते हैं तथा नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूर बनाकर काम करवाते हैं। उनकी मजदूरी दिहाड़ी में नहीं जोड़ते हैं। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बाल श्रम कानून अधिनियम के तहत का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक मजदूर के पिता की तहरीर पर चार नामजद व अज्ञात चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
टीम की जांच में मिलीं खामियां
रामपुर कारखाना। ईंट-भट्ठे पर जांच में जुटी श्रम विभाग टीम और सदर एसडीएम सौरभ सिंह ने शनिवार देर शाम ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले 14 नाबालिग मजदूरों को मुक्त कराया। जांच कर रही समिति ने मेडिकल कराने के बाद सभी नाबालिगों को चाइल्ड केयर भिजवाया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया कि मामले में समिति गठित कर दी गई है। जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग बच्चों का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की गई तो पता चला कि मौके पर 83 श्रमिक नियोजित थे। इसमें 14 बाल श्रमिक (दस फीमेल, चार मेल) मिले। बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 के तहत भट्ठे पर कार्यरत 14 बाल किशोर श्रमिकों को मौके से उप जिलाधिकारी सदर, सीओ नगर एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी की मौजूदगी में अवमुक्त कराया गया। उन्हें चाइल्ड लाइन, वन स्टॉप सेंटर के साथ महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में आयु परीक्षण कराकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द कर दिया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इस ईंट-भट्ठे पर विभिन्न श्रम नियमों का उल्लंघन होता हुआ भी पाया गया। वेतन भुगतान अधिनियम 1936, बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 तथा उत्तर प्रदेश संविदा श्रमिक अधिनियम 1975, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 सहित विभिन्न अधिनियमों का अनुपालन होता नहीं मिला। इन अधिनियमों में निहित प्रावधानों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें