सलेमपुर।कोतवाली थाना क्षेत्र के मटियरा गांव की एक किशोरी शुक्रवार की सुबह घर से पढ़ने के लिए निकली थी। वह देर शाम घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाशने लगे। देर रात वह नहीं लौटी तो किशोरी के परिवार जनों ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर किशोरी के बारे में खोजबीन शुरू कर दी है। परिवारवालों के मुताबिक वह स्कूल के लिए क्लिप बोर्ड खरीदने के लिए पैसा मांग रही थी। इसी को लेकर वह घर से गुस्से में निकल गई। संवाद