फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग

Tue, 18 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के जिगिना दीक्षित में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन कथा ब्यास ने श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनाई। भगवान के जन्म पर महिलाओं ने सोहर गाए और लोगों ने मिठाई बांट खुशी बनाई। बाल व्यास विष्णुदास शास्त्री ने भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का दिव्य वर्णन कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। राम जन्म प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगलगीत गाए, बच्चों ने पुष्प वर्षा की। शास्त्री ने रामजी के जीवन से मर्यादा, मातृ-पितृ भक्ति, सत्य, न्याय और सामाजिक समरसता जैसे संदेशों को भी विस्तार से बताया। आचार्य चंदन, आचार्य महावीर एवं आचार्य गोलू की संगीतमय कथा में सहयोग किया। वहीं यजमान बिकाऊ कुशवाहा व उनकी धर्मपत्नी रोशन देवी व्यास की पूजन की। इस दौरान राकेश तिवारी, रामु द्विवेदी, अवध द्विवेदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें