सलेमपुर। नगर में होली की पूर्व संध्या पर तहसील से लेकर पूरे नगर में लोग रंग व अबीर के साथ होली मनाया। वहीं स्टेशन रोड और कोतवाली गेट के समीप होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कोतवाली गेट पर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। जगह जगह होली गीतों पर लोग थिरकते दिखे। कोतवाली गेट के समीप देवनगर सेवा समिति के तत्वावधान में वाचस्पति त्रिपाठी, विजय भूषण उर्फ राजन तिवारी प्रधान, पुनित पाठक, अभय तिवारी, अशोक पांडेय, शिवाकांत तिवारी, दिग्विजय तिवारी, शिब्बू मिश्रा के देखरेख में होली मिलन आयोजित हुआ। वहीं स्टेशन रोड शिव मंदिर के सामने, विजय गुप्ता पूर्व सभासद, अशोक गुप्ता, विनोद ठठेरा, इंद्रजीत, मुन्ना, के देखरेख में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।