बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के चार ग्रामप्रधानों ने संयुक्त रूप से शिकायत कर सचिव को कार्यमुक्त कर किसी अन्य सचिव को ग्रामसभा में तैनात करने की मांग की है। चफवा कला के प्रधान अक्षय कुमार सिंह, बतरौली के बासुदेव कुशवाहा, जगदीशपुर की महिला प्रधान सुभावती देवी तथा रतसिया के कार्यवाहक प्रधान संजय कुमार ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि क्लस्टर में तैनात सचिव प्रशांत श्रीवास्तव कभी क्लस्टर मुख्यालय में नहीं बैठते हैं और ग्राम प्रधानों का फोन भी रिसीव नहीं करते हैं।ग्रामप्रधानों ने दूसरे सचिव की तैनाती करने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रधानों की शिकायत मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।