फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज सफाई कर्मचारी धरना के बाद एसडीएम
विज्ञापन
भटनी और सलेमपुर ब्लॉक के सफाई कर्मचारी सात सूत्री मांगों के लिए तहसील मुख्यालय पर हुए मुखर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सलेमपुर व लार ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सात सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के सलेमपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार व भटनी ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल प्रसाद के नेतृव में सोमवार को तहसील मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी इकट्ठा हुए। तहसील गेट से प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी एसडीएम दफ्तर पहुंचे। जहां एसडीएम को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से बताया कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की प्रोन्नति की जाए, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 1500 ग्रेड पे के स्थान पर 1900 ग्रेड पर दिया जाए, माह जून 23 में ग्राम पंचायत अधिकारी की ना होने वाली चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत प्रोन्नति के लिए पद सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया की जाए। प्रदर्शन करने वालों में संजय कुमार ब्लॉक अध्यक्ष सलेमपुर, गोपाल प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष भटनी, अनिल कुमार गौड़ महामंत्री सलेमपुर, राम विश्वास महामंत्री भटनी समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें