फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर पत्रक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन, पदोन्नति और ग्रेड पे बढ़ाने की मांग
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने पंचायत सेवक नाम रखने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंस।

रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी महासंघ की ओर से सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन, पदोन्नती और ग्रेड पे में सुधार नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का पद नाम पंचायत सेवक रखने की मांग की।
विज्ञापन


बस स्टेशन से पैदल नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी तहसील पहुंचे। उन्होंने पत्रक में कहा कि सफाई कर्मचारियों को 19 सौ ग्रेड पे शामिल किया जाए, जिससे उनको पूरा हक मिल पाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 20 प्रतिशत सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति दिया जाए। वहीं सफाई कर्मियों का नाम बदल कर पंचायत सेवक रखने के साथ ही ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। सफाई कर्मियों के कार्यो को देखते हुए पूरानी पेंशन बहाली करने की जरुरत है। सफाई कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर जिले और प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को कहा। पत्रक देने वालों में नित्यानंद यादव, ऋषिकेश सिंह, कृष्णा यादव, राकेश यादव, मनोज राजभर, शौकत अली, रामचन्द्र प्रसाद, दयालदास भारती, निरंजन प्रसाद, रमेश कुमार, फूलबदन, राजू कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें