फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हैंडओवर होने से पहले टपकने लगी रेलवे स्टेशन के भवन की छत

विज्ञापन
सलेमपुर रेलवे पर पैनल के लिए बना भवन जो हैंड ओवर के पहले ही टपकने लगी
विज्ञापन
सलेमपुर। छह महीने पहले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भवन का निर्माण पूरा हुआ। अभी इस भवन के हैंडओवर करने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। हालत यह है कि नवनिर्मित भवन की छत में दो से तीन जगह दरार आ गई है। वहीं दो साल पहले बने स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में बारिश का पानी टपक रहा है। पैनल पर पानी टपकने के कारण खराब होने की आशंका बनी है। इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित किया गया।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल का सलेमपुर स्टेशन अमृत भारता योजना में चयनित है। स्टेशन को पुनर्विकसित करने के लिए 8.61 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जानी है। शहर की कला एवं संस्कृति को समाहित करते हुए स्टेशन के स्वरूप को विकसित किया होना है। इसके साथ ही पार्किंग, एप्रोच ,प्रकाश व्यवस्था तथा साइनेज में भीसुधार किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर रेल विकास निगम लिमिटेड की तरफ से काम चल रहा है। दो साल पहले स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय के लिए नई भवन बनाई गई थी। इसे रेलवे को हैंडओवर भी कर दिया गया है। इसमें पैनल लगाए गए हैं। इस कक्ष में स्टेशन अधीक्षक बैठते हैं। बताया जा रहा है कि इस भवन की छत बरसात में टपक रही है। बारिश का पानी पैनल पर गिर रहा है। ऐसे पैनल भी खराब होने का भय सता रहा है। इसके बगल में नए पैनल के लिए छह माह पहले बहा भवन भी टपक रहा है। कमरे में ताला लटक रहा है, लेकिन उसके बरामदे में दो से तीन जगहों पर छत में दरार आ गई है। हालांकि यह भवन अभी हैंड ओवर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

...
मुझे इस भवन के निर्माण के बारे जानकारी नहीं है। अभी भवन हैंडओवर नहीं हुआ है। मेरे कमरे की छत टपक रही थी उसे अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
बृजेश मिश्र
स्टेशन अधीक्षक
सलेमपुर
...
रेलवे स्टेशन की भवन की छत यदि बरसात में टपक रही होगी तो संबधित फर्म इसे फिर ठीक कराएगी। इसके बाद ही हैंडओवर होगा।
अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी रेलवे
वाराणसी मंडल
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें