फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पहले दिन बारिश ने किया निराश, ज्यादातर जगहों पर बच्चे कम, शिक्षक पहुंचे ज्यादा

विज्ञापन
भटवलिया  स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा  बारिश का पानी । संवाद
विज्ञापन
शहर के कई स्कूलों में दिखी जलभराव की स्थिति, अवकाश के बाद बच्चों का किया स्वागत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के खुलने पर विद्यार्थी बेहद कम संख्या में ही पहुंचे। सुबह से हो रही लगातार बारिश ने पहला दिन बेमजा कर दिया। जिले के कई स्कूलों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उधर कम संख्या में ही आए बच्चों का शिक्षकों ने उत्साह संग टीका लगाकर स्वागत किया।

नगर क्षेत्र के संजय गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया में सुबह 11.30 बजे नामांकित 96 बच्चों में केवल नौ विद्याथी आए थे। कक्षा आठवीं में प्रीति गुप्ता, आंचल, अपराजिता एवं कक्षा छठवीं में प्रिया व रिया गोंड, चौथी में राजा गोंड ने बताया कि डेढ माह के अवकाश के बाद स्कूल आना काफी अच्छा लगा। कई दिनों बाद कक्षा के साथ मिले और पढ़ाई के साथ ही बातचीत हुई। बारिश के चलते अन्य साथी नहीं आए थे। यहां प्रधानाध्यापक मंजू देवी, शिक्षामित्र नागेंद्र यादव, चंदा वर्मा, रसोइया कमला, विद्यावती व ललिता देवी मौजूद रहीं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि कम छात्र संख्या होने से बच्चों को एमडीएम में तहरी खिलाई गई तथा फल में केला दिया गया। उधर दोपहर 12.30 बजे रामनाथ देवरिया स्थित इंदिरा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी नामांकित छात्रों के सापेक्ष कम संख्या में ही विद्यार्थी दिखे। यहां सहायक किरन श्रीवास्तव, नीतू सिन्हा, शिक्षामित्र गार्गी देवी, मनोरमा देवी, सीता मणि मौजूद मिलीं। उधर बैतालपुर बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय औरा चौरी की प्रधानाध्यापक हेमा त्रिपाठी ने बताया कि 240 नामांकित विद्यार्थियों में पहले दिन केवल 50 उपस्थित रहे। आए सभी विद्यार्थियों का टीका लगाकर स्वागत किया गया। 12.45 बजे प्राथमिक स्कूल में 130 बच्चों में 14 बच्चे आए थे। परिसर में जलभराव भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन







स्कूल खुलने के पहले दिन हेडमास्टर ने बच्चों को खिलाई मिठाई

भाटपाररानी। गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए। सुबह से ही हो रही बारिश के चलते विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। फिर भी विद्यालय समय से खुले। अध्यापकों ने छात्रों का पहले दिन स्वागत कर पठन-पठन कराया। मीनू के अनुसार बच्चों को मिड डे मिल में उपलब्ध कराया गया। बनकटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पड़री के हेडमास्टर जियाउल्लाह अंसारी ने स्कूल आए बच्चों को एमडीएम मीनू के अनुसार फल वितरित किए।उन्होंने बताया कि बारिश के चलते बच्चों की उपस्थिति कम रही। बावजूद इसके जो भी बच्चे आए,उन्हें फल के अलावा मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें