सलेमपुर। रेलवे प्रशासन दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मऊ से सूरत तक साप्ताहिक पूजा एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। इस गाड़ी का ठहराव तहसील क्षेत्र के दो जंक्शन स्टेशनों सलेमपुर और भटनी में भी होगा। इसका लाभ तहसील क्षेत्र के लोगों के अलावा बिहार के समीपवर्ती जिलों के यात्रियों को मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05017/05018 मऊ-सूरत-मऊ साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 27 सितंबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को तथा सूरत से 28 सितंबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को छह फेरों के लिए चलाया जाएगा। संवादल