फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन

Thu, 22 Jan 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आजाद अधिकार सेना का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी कलक्ट्रेट में जारी रहा। वह अब नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत तक धरने पर बैठने की बात कर रहे हैं। आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे ने कहा कि संगठन का धरना-प्रदर्शन नूतन ठाकुर को अग्रिम जमानत मिलने तक जारी रहेगा। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ेंगे। सरकार की मनमानी और सत्य को छुपाने तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की मंशा को हम लोग कभी भी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने आगे कहा कि धरना-प्रदर्शन लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नागरिकों को अपनी मांगें मनवाने और सरकार पर दबाव बनाने का शांतिपूर्ण तरीका प्रदान करता है। भारतीय संविधान के तहत यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण एकत्रीकरण का मौलिक अधिकार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें