तरकुलवा। श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर पंचायत कस्बा में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे से शोभायात्रा धूमधाम से कस्बा के केसरीपुर स्थित झारखंडी बाबा शिवमंदिर से शुरु होगी, जो छोटी गंडक नदी के गंगाधर बाबा मंदिर के पास पहुंचकर संपन्न होगी। इसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने दी है। संवाद