देवरिया। पूरे दिन माथापच्ची के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल ने बुधवार की देर शाम उप प्राचार्य डॉ. श्वेता सिंह को कार्यभार सौंप दिया। इसके बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। वहीं मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य बनाई गईे एटा मेडिकल काॅलेज की डॉ. रजनी के बृहस्पतिवार को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने की संभावना है। संवाद