फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: जन सेवा केंद्र में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोरी का सामान बरामद

Wed, 02 Nov 2022 04:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, दरोगा मानसिंह समेत सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की पहचान महुआडीह थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी गांव निवासी आकाश पटेल व मोहम्मद फैज एवं कोटवा गांव निवासी संदीप कुशवाहा व दिलीप कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
चोरी की सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 दिन पहले एक जन सेवा केंद्र में हुई चोरी का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुल्लह गांव निवासी सुनील कुमार की रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ में जन सेवा केंद्र है। 18 अक्तूबर की रात चोरों ने जन सेवा केंद्र का ताला तोड़कर दो लैपटॉप, प्रिंटर मशीन, इनवर्टर, बैटरी और लेमिनेशन मशीन चुरा लिया। चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद रामपुर कारखाना पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन


बताया कि थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, दरोगा मानसिंह समेत सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों की पहचान महुआडीह थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी गांव निवासी आकाश पटेल व मोहम्मद फैज एवं कोटवा गांव निवासी संदीप कुशवाहा व दिलीप कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें