रुद्रपुर। साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में पुलिस ने रकम वापस करा दी। पीड़ित ने ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी थी।
नगर के दुग्धेश्वर नाथ वार्ड निवासी सुशील शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते से 18,500 रुपये कट गया है। पुलिस ने तत्काल खाते से निकासी पर रोक लगाकर रुपये को वापस कर दिए। संवाद