मदनपुर। कस्बे से गायघाट, सोनबह जाने वाले पर रास्ते पर बथुआ नाला के पुल के धंसे एप्रोच को ठीक कराने के बजाय ऊपर से मिट्टी डाल कर ढक दिया गया है। ग्रामीणों ने पुल के एप्रोच की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। गायघाट सोनबह पुल का एप्रोच पांच दिन पहले हुई तेज बारिश से धंस गया। इसके कारण पुल से चार पहिया वाहनों की आवाजाही के कारण खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल के धंसे एप्रोच पर मिट्टी डाल कर आवागमन शुरू करा दिया गया है। क्षेत्रवासी रामकिशोर यादव, शिव मनोहर, जयमंगल आदि ने कहा कि पुल के एप्रोच कटान स्थल पर बोल्डर पिचिंग डालकर पक्का कार्य कराने से कटान रुकेगा। कटान रोकने के वैकल्पिक व्यवस्था पर बरसात में दोबारा दिक्कत होगी। संवाद