संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मगहरा क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी अरविंद सिंह पटेल ने 100 से अधिक समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के समक्ष अपना दल पार्टी की सदस्यता लिया। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक समर्थकों के साथ अरविंद के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिली है। उन्होंने दलितों और शोषितों के लिए कई आंदोलन किए हैं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, कैबिनेट मंत्री केके पटेल, आशीष पटेल, रविशंकर पटेल और अमित सिंह आदि मौजूद थे।