फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Fri, 16 Oct 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों से रवाना हुईं। मतदान शुक्रवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। रवानगी स्थल पर अव्यवस्था होने की वजह से पोलिंग पार्टियों को मतपेटिका और बैलेट पेपर लेने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भटनी में बीडीओ के देर से आने के चलते सर्वाधिक दिक्कत पोलिंग पार्टियों को हुई।नगर के बापू इंटर कॉलेज परिसर से सलेमपुर विकास खंड के लिए 1092 मतदानकर्मी रवाना  हुए।  रिटर्निंग अफसर रविन्द्र सिंह, बीडीओ डा. राजेश कुमार, अपर तहसीलदार भगवानदीन, सुपर जोनल जयप्रकाश और एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव पोलिंग पार्टियों को रवाना कराने में जुटे रहे। दूसरे चरण के मतदान के दौरान मत पेटिका खराब होने की शिकायत कई स्थानों से आईं थीं। उसको ध्यान में रखकर पीठासीन अधिकारी मतपेटिका को अच्छी तरह से चेक करके ले जा रहे थे। मतपेटिका के साथ मतदानकर्मी चुनाव सामग्रियों का मिलान कर रहे थे। इसके अलावा रिजर्व में पर्याप्त संख्या में मतदान कर्मी मौजूद रहे। सलेमपुर ब्लॉक को 16 सेक्टर और तीन जोन में बांटा गया है। भटनी को 13 सेक्टर और 2 जोन में बांटा गया है। सुबाष इंटर कॉलेज भटनी से रिटर्निंग आफिसर श्याम बिहारी गुप्ता, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट रुद्रपुर एसडीएम राकेश सिंह, बीडीओ अनिल सिंह की देख रेख में पोलिंग पार्टियां भटनी ब्लॉक के बूथों के लिए रवाना हुई। बनकटा में ब्लॉक मुख्यालय से रिटर्निंग अफसर एससी त्रिपाठी ने पोलिंग पोर्टियों को अपने देख रेख में रवाना किया। इस ब्लॉक को 11 सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। भटनी और बनकटा में काफी अव्यवस्था रही। इसके चलते मतदानकर्मियों को परेशान होना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें