मईल। थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई पुलिस चौकी के पास पंचायत भवन के ईंट हटाने को दरोगा व बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई हाथापाई मे जहां पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि के शिकायत पर गंभीर धराओ में प्राथमिक दर्ज कर हाथापाई करने वाले चौकी इंचार्ज को ही इस केस का विवेचक बना दिया गया। रविवार को चकरा पुलिस चौकी के समीप पंचायत भवन का चहारदीवारी का ईंट टूटकर गिरा था। चकरा गोसाई निवासी दीनानाथ तिवारी ईंट को हटा कर जमीन साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान चकरा चौकी प्रभारी पुलिस के साथ पहुंचे और सरकारी ईंट बताकर हटाने से मना कर दिये। इसी बात को लेकर कहा सुनी के दौरान पुलिस टीम व बुजुर्ग व्यक्ति से हाथा पाई हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे लेकर आनंद फानन में पुलिस ने स्वयं मुकदमा न लिखवा कर प्रधान प्रतिनिधि के शिकायत पर पर दीनानाथ तिवारी सहित उनके परिवार के पांच नामजद पर प्राथमिकी दर्ज किया है। दीनानाथ तिवारी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मेरे परिवार के साथ आए दिन अशोभनीय व्यवहार करते हैं। जिसकी जांच की मांग मुख्यमंत्री जिला अधिकारी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। संवाद