फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संगठन पेंशनरों की समस्याओं के प्रति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक कलक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स कल्याण संस्था भवन में शुक्रवार को हुई। अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने अध्यक्षा तो मंत्री लालसा यादव ने संचालन किया। बैठक में पिछली कार्रवाई को संयुक्त मंत्री दिग्विजय नाथ सिंह ने पढ़कर सुनाया, जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने संस्था के लखनऊ में 11 सितंबर को आयोजित अधिवेशन में प्रस्तावित विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन पेंशनरों की समस्याओं के प्रति गंभीर है और संघर्ष के लिए कटिबद्ध है। लालसा यादव ने कहा कि संस्था 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर क्रमश: 05, 10, 15 प्रतिशत की वृद्धि, शासकीय सेवकों की भांति परिवहन विभाग की बसों एवं रेल किराया में पेंशनरों को छूट दिलाने, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा राज्य कर्मचारियों की भांति दिलाने, नेशनल इन्क्रीमेंट के लिए संघर्ष कर रहा है।
शिक्षक नेता उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि आज जो भी उपलब्धियां है संगठनों के संघर्ष का परिणाम है। बैठक में उपाध्यक्ष डीएन दूबे, कोषाध्यक्ष शिवदत्त पाठक, संयुक्त मंत्री दिग्विजय नाथ सिंह, अशोक कुमार कुशवाहा, रमाशंकर चौहान, श्यामबली आर्य, मथुरा प्रसाद, इं डीएन त्रिपाठी आदि ने अपने विचार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें