फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शक्ति का दुरुपयोग करने वाला दानव बन जाता है

Sat, 31 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर ब्लॉक के धमउर परशुराम में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ यज्ञ में शुक्रवार को कथाव्यास डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि शक्ति के दुरुपयोग से मानव से दानव बन जाता है। देव या दैत्य बनना अपने हाथ में है। कथा को आगे बढ़ाते हुए श्री प्रकाश मिश्र ने कहा कि जब हिरण्याक्ष का वध वाराह भगवान ने कर दिया। तब उसके परिवार वाले रोने लगे। तब हिरण्यकशिपु ने अपने परिवार वालों को समझाया कि जो जन्म लिया उसकी मृत्यु भी निश्चित है। इसलिए रोना बंद करो सब मान गए। इस अवसर पर जयनारायण यादव, बालकेशा देवी, तेजनारायण यादव, हौशिला मिश्र, माधव मिश्र, छोटू मिश्र, हरेराम सिंह, उमेश यादव, जयसिंह यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें