फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरे दिन भी 10 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 14 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। लगातार दूसरे दिन देवरिया उत्तरी के दो उपकेंद्र की बिजली दस घंटे बाधित रही। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। भीषण कटौती और ट्रिपिंग से विद्युत निगम उपभोक्ताओं का इम्तिहान ले रहा है। एक ही मेन लाइन से पांडेय चक और देसही देवरिया विद्युत उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से हो रही आपूर्ति का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में भीषण कटौती से दोनों उपकेंद्र के उपभोक्ता आजिज आ गए हैं। 8 से 10 घंटे की आपूर्ति के दौरान दर्जनों बार बिजली ट्रिप कर रही है। मंगलवार की सुबह देसही देवरिया में मेन लाइन फाल्ट हो गया था। नौ घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। लगातार दूसरे दिन फिर से लाइन में फाॅल्ट से ब्रेकडाउन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें